Home / कोरिया–MCB / शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को मिला गौरव:...

शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को मिला गौरव: सोनहत में विधायक छात्र गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

उद्देश्य कुमार साहू,

सोनहत/कोरिया, 6 सितंबर 2026।

ALSO READ आशीष जायसवाल को स्वास्थ्य केंद्र सोनहत के विधायक प्रतिनिधि का दायित्व

शिक्षक दिवस के अवसर पर सोनहत ब्लॉक में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह में सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों को श्रीफल और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विधायक छात्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान जिले की 12वीं कक्षा की टॉपर छात्रा रागिनी गुप्ता को स्कूटी तथा 12वीं के टॉपर छात्र त्रिवेंद कुशवाहा को बाइक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेधावी 10वीं के विद्यार्थियों को लैपटॉप भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।

विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित

विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक छात्र गौरव सम्मान की शुरुआत की गई है। जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ेगा और अन्य विद्यार्थी भी उनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।

ALSO READ संदीप कुमार साहू बने बैकुंठपुर एसईसीएल क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि, विधायक रेणुका सिंह ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के प्रति संदीप साहू ने जताया आभार, कहा– विश्वास पर खरा उतरने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का करूंगा प्रयास

टॉपर विद्यार्थियों के साथ प्राचार्यों का भी सम्मान

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि केवल जिले में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को ही सम्मानित नहीं किया गया, बल्कि जिन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, उन स्कूलों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया गया। इस पहल से विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन का भी उत्साहवर्धन हुआ।

समारोह में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Uddeshya Sahu

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को मिला गौरव: सोनहत में विधायक छात्र गौरव सम्मान समारोह...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा