Home / कोरिया–MCB / संदीप कुमार साहू बने बैकुंठपुर एसईसीएल क्षेत्र के...

संदीप कुमार साहू बने बैकुंठपुर एसईसीएल क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि, विधायक रेणुका सिंह ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के प्रति संदीप साहू ने जताया आभार, कहा– विश्वास पर खरा उतरने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का करूंगा प्रयास

उद्देश्य कुमार साहू ,

कोरिया बैकुंठपुर।  भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक रेणुका सिंह ने भाजपा कार्यकर्ता संदीप कुमार साहू को बैकुंठपुर एसईसीएल क्षेत्र के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में विधायक रेणुका सिंह द्वारा 4 नवंबर 2026 को आधिकारिक पत्र जारी कर एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक को इसकी सूचना दी गई है। इस नियुक्ति के बाद संदीप कुमार साहू को एसईसीएल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों एवं जनहित के कार्यों में विधायक का प्रतिनिधित्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

विधायक रेणुका सिंह ने जताया भरोसा,

विधायक रेणुका सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में संदीप कुमार साहू को एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के लिए विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने का उल्लेख किया गया है। इस जिम्मेदारी के माध्यम से अब वे एसईसीएल क्षेत्र से संबंधित विषयों, स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने में विधायक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नियुक्ति पर संदीप कुमार साहू ने जताया आभार,

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर संदीप कुमार साहू ने विधायक रेणुका सिंह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। विधायक द्वारा दिए गए इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर एसईसीएल क्षेत्र के विकास, स्थानीय जनता की समस्याओं के निराकरण तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना उनका उद्देश्य रहेगा। जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को समझते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान का निरंतर प्रयास किया जाएगा।

संगठन में भी निभा रहे हैं महत्वपूर्ण दायित्व,

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

संदीप कुमार साहू भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए विधायक रेणुका सिंह द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने के बाद संदीप कुमार साहू को शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इस नियुक्ति को बैकुंठपुर एसईसीएल क्षेत्र में संगठनात्मक समन्वय और जनसमस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब क्षेत्रवासियों की अपेक्षा रहेगी कि संदीप कुमार साहू अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए एसईसीएल क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Uddeshya Sahu

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

संदीप कुमार साहू बने बैकुंठपुर एसईसीएल क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि, विधायक रेणुका सिंह ने सौंपी...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा