Home / कोरिया–MCB / छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी...

छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना

उद्देश्य कुमार साहू,

दक्षिण छत्तीसगढ़ में 28 को और उत्तरी हिस्से में 29 अक्टूबर को कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा का पूर्वानुमान

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कोरिया, 25 अक्टूबर 2026/ बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय बुलेटिन के अनुसार, 28 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ और 29 अक्टूबर को उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कोरिया कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जल संसाधन, कृषि, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग सहित नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए पहले से आवश्यक तैयारियां और समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। बिजली, लोक निर्माण और वन विभाग के अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

जिला प्रशासन ने आमजन से जलभराव वाले स्थानों से बचने तथा पानी बहने की स्थिति में नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार नहीं करने की अपील की है।

किसानों को फसलों की कटाई और उपज के सुरक्षित भंडारण की योजना बनाते समय स्थानीय मौसम पूर्वानुमान का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

कलेक्टर श्रीमती यादव ने वाहन चालकों और वाहन मालिकों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने संभावित भारी वर्षा के दौरान सतर्कता के साथ वाहन चलाने और जलमग्न मार्गों से गुजरने से बचने को कहा है।

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजकर 15 मिनट पर जारी बुलेटिन में बताया कि पूर्व-मध्य और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब गहरे अवदाब में बदल गया है। इसके 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने तथा आगे बढ़ते हुए और तीव्र होने की संभावना है।

बुलेटिन के अनुसार, यह प्रणाली 28 अक्टूबर के पूर्वाह्न में आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को बापटला तथा विशाखापत्तनम के बीच अत्यंत प्रबल चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकती है। तट पार करते समय अधिकतम निरंतर हवा की गति 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों में 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। हवा की यह गति तटीय क्षेत्र के लिए बताई गई है।

छत्तीसगढ़ के लिए जारी पूर्वानुमान में दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग दिनों में तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Uddeshya Sahu

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा