उद्देश्य कुमार साहू,
सोनहत। विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने आशीष जायसवाल को स्वास्थ्य केंद्र, सोनहत हेतु विधायक प्रतिनिधि का दायित्व सौंपा है। यह जिम्मेदारी मिलने पर आशीष जायसवाल ने विधायक श्रीमती रेणुका सिंह के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
आशीष जायसवाल ने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में आज इस मुकाम तक पहुंचने में सभी के आशीर्वाद, स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विधायक द्वारा उन पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपे जाने को उन्होंने अपने लिए सम्मान के साथ-साथ जनसेवा का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
उन्होंने कहा कि रेणुका सिंह दीदी जी के विश्वास और स्नेह के लिए वे विशेष रूप से आभारी हैं। वे विधायक के विश्वास पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
आशीष जायसवाल को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
- Ends ■
