कुचेना अवधनगर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व,मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कोरबा – ग्राम कुचेना में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप

कोरबा – ग्राम कुचेना में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मटकी फोड़ने के लिए युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़ कर लिया। मटकी फूटते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने जय श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम का आयोजन सांसद प्रतिनिधि व युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान जी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन के दौरान ग्रामीणों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का आनंद लिया। रहमान खान जी ने बताया कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव का वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय बना रहा।कार्यक्रम में हमारे युवा समिति अध्यक्ष तहर दास, उपाध्यक्ष रामकुमार यादव, सचिव घनश्याम अगरिया, फिरत सिंह, अशोक कंवर, गणेश राम, रूप सिंह, सुरज दास,रामकृष्णा, लखन दास, पुराण कंवर, अरविंद, जितेंद्र दास, विजय यादव, नीरज बंजारे, अभिनय सिंह, शोएब, शंभु साहू, कमल बंजारे, बी.आर. बंजारे, इन्द्रपाल , मनचल यादव, मदन, रति अगरिया, संतोष, त्रिमति मान कुंवर,विपत कुंवर, श्याम बाई कंवर, जमना यादव, छतबाई महंत के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!