कोरबा। गणेश उत्सव के समापन पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बारिश के बावजूद गणपति भक्तों की आस्था और उत्साह कम नहीं हुआ। कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोईदा में प्रियंका श्रीवास द्वारा घर पर स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया।इस अवसर पर गणपति बप्पा की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाया गया और बाजे-गाजे के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान यादव मोहल्ला में विराजमान भगवान गणेश का शोभायात्रा में बच्चे, युवा, महिलाएं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह देखते ही बना।शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा के जयकारे लगाते नजर आए। पूरे क्षेत्र में “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष गूंजते रहे। बारिश के बीच निकली इस शोभायात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा से सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही अगले वर्ष फिर से भगवान श्री गणेश के आगमन की प्रार्थना की।
बारिश के बीच निकली यह विसर्जन शोभायात्रा ग्राम बोईदा में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का खास नजारा पेश कर गई।

- Ends ■
