पोड़ी में हर्षोल्लास से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, भजन-कीर्तन से गूंजा गांव

सीपत (सतीश यादव)। पोड़ी गांव में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों

सीपत (सतीश यादव)। पोड़ी गांव में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का स्मरण किया गया। भक्तिमय वातावरण में भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।आयोजकों ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह भगवान श्रीकृष्ण के धर्म, सत्य, कर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। पर्व के अवसर पर ग्रामीणों ने आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।पूरे आयोजन के दौरान पोड़ी गांव भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और ग्रामीणों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!