कोरबा। शिक्षक दिवस के अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने क्षेत्र के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।दुष्यंत शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी प्रदान करते हैं।

शिक्षकों के ज्ञान, मार्गदर्शन और समर्पण से ही विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनता है।उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





