मुरली में सावनही रामायण का हुआ भव्य समापन, बुजुर्ग महिला, पुरुष का किया सम्मान

कोरबा। ग्राम मुरली के ऊपरपारा में सावन माह भर आयोजित सावनही रामायण का समापन रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में हुआ।

कोरबा। ग्राम मुरली के ऊपरपारा में सावन माह भर आयोजित सावनही रामायण का समापन रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन गायत्री प्रज्ञा मंडल मुरली द्वारा किया गया। इस दौरान पूरे सावन माह प्रतिदिन रामचरित मानस पाठ, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया।बताया गया कि यह धार्मिक आयोजन पिछले 8 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। समापन अवसर पर कार्यक्रम में शामिल बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों का सम्मान किया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता की और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में दानदाता विदेशी सिंह कंवर, पूर्व सरपंच दशरथ सिंह कंवर, ग्राम सेवक लक्ष्मीनारायण पैकरा, सचिव संत कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं को खीर-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान ग्राम मुरली का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!