उत्तर छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश की चेतावनी

उद्देश्य कुमार साहू, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर; 31 अगस्त को अत्यधिक वर्षा की संभावना, कोरिया में अलर्ट रहने की

उद्देश्य कुमार साहू,

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर; 31 अगस्त को अत्यधिक वर्षा की संभावना, कोरिया में अलर्ट रहने की जरूरत

कोरिया, 30 अगस्त

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से तथा पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट से लगे क्षेत्र में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसका असर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भी देखने को मिल सकता है। कोरिया, बैकुंठपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

31 अगस्त को विशेष सतर्कता जरूरी

लगातार बारिश की स्थिति में नदी-नालों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है। निचले इलाकों में जलभराव के साथ कच्चे रास्तों, पुल-पुलियों और ग्रामीण मार्गों पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से रहें दूर

कोरिया जिले में बारिश के दौरान नागरिकों से नदी, नाले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास नहीं जाने की अपील की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर स्थानीय प्रशासन से तत्काल संपर्क करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन की ओर से जारी मौसम संबंधी चेताव

Picture of Uddeshya Sahu

Uddeshya Sahu

error: Content is protected !!