कोरबा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपरा की पहचान माने जाने वाले भोजली पर्व के अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।दुष्यंत शर्मा ने कहा कि भोजली पर्व छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा, प्रकृति, कृषि और आपसी भाईचारे से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण जीवन की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि भोजली पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग लेकर आए। उन्होंने लोगों से पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाज एवं आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।





