नृसिंह स्थापना दिवस पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

बिलासपुर – सकरी ग्राम हॉफा में रक्षाबंधन के पावन पर्व, ‘सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज’ मंदिर में दिव्य सानिध्य और नृसिंह स्थापना दिवस’ के शुभ अवसर

बिलासपुर – सकरी ग्राम हॉफा में रक्षाबंधन के पावन पर्व, ‘सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज’ मंदिर में दिव्य सानिध्य और नृसिंह स्थापना दिवस’ के शुभ अवसर पर एक अलौकिक धार्मिक उत्सव का आयोजन किया गया इस शुभ संगम पर क्षेत्र और आसपास के गांवों से आए भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा क्षेत्र सुबह से ही “जय नृसिंह देव जय बघर्रा पाठ महाराज की जयकारों से गुंजायमान रहा नृसिंह स्थापना दिवस एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में एक बेहद खूबसूरत और अनोखी परंपरा देखने को मिली नृसिंह स्थापना दिवस और भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के अवसर पर श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और बहनों ने सबसे पहली राखी भगवान नृसिंह सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और सर्वत्र सुरक्षा का आशीर्वाद लिया मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय एवं आचार्य भानु प्रताप पाण्डेय ने सभी धार्मिक अनुष्ठानों को विधि-विधान से संपन्न कराया इस पावन अवसर पर आचार्य जी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि, सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज साक्षात भगवान नृसिंह के स्वरूप हैं, जो हमारे क्षेत्र के संकटमोचन हैं आज के दिन भगवान को राखी बांधकर भक्तों के जीवन के सभी भय और संकट दूर होते हैं और असीम कृपा से संपूर्ण क्षेत्र में सुख, शांति और भाईचारा बना रहता है शुभ मुहूर्त में सुबह विशेष पूजा-अर्चना, महाअभिषेक और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया गया स्थानीय मानस प्रेमी मंडलियों द्वारा श्री रामचरितमानस पाठ के साथ सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई शाम को भक्तों द्वारा आयोजित विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसादभोग ग्रहण किया स्थानीय स्वयं सेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया श्रद्धालुओं के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन ऐसा भव्य और भक्तिमय माहौल स्थापना दिवस पर देखने को मिलता है संध्या 7:00 बजे महा आरती के पश्चात विशेष भोग प्रसाद ग्रहण कर भक्तों ने अपने जीवन को धन्य किए

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!