बिलासपुर – जिला शहर कांग्रेस कमेटी में यु. मुरली राव को मुख्य कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। नियुक्ति के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व महापौर राजेश पांडे, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे पूर्व शहर अध्यक्ष रविंद्र सिंह कांग्रेस सेवा दल शहर अध्यक्ष अयूब खान सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना कांग्रेस की परंपरा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यु. मुरली राव अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएंगे।नियुक्ति के बाद यु. मुरली राव ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे।





