1600+ परिवारों का भरोसा बने रुकेश पटेल, बीमा और निवेश सेवाओं में बन रहे पहली पसंद

कोरबा। बदलते समय में हर परिवार अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भरोसेमंद वित्तीय सलाहकार की तलाश करता है। ऐसे में कोरबा जिले के

कोरबा। बदलते समय में हर परिवार अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भरोसेमंद वित्तीय सलाहकार की तलाश करता है। ऐसे में कोरबा जिले के बोईदा, दीपका और कोरबा क्षेत्र में एलआईसी एजेंट रुकेश पटेल हजारों परिवारों के लिए विश्वास का पर्याय बनकर उभरे हैं। पिछले 9–10 वर्षों से बीमा एवं निवेश सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय रुकेश पटेल अपनी ईमानदार कार्यशैली, त्वरित सेवा और ग्राहकों के प्रति समर्पण के कारण क्षेत्रवासियों की पहली पसंद बन चुके हैं।अब तक वे 1600 से अधिक परिवारों को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की विभिन्न योजनाओं से जोड़ चुके हैं।

उनके मार्गदर्शन में लोगों ने न केवल अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की है, बल्कि भविष्य के लिए बेहतर वित्तीय योजना भी तैयार की है। वर्तमान में उनके साथ 4–5 सदस्यों की एक समर्पित टीम कार्यरत है, जो ग्राहकों को समय पर जानकारी और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराती है।रुकेश पटेल के कार्यालयों में ग्राहकों को एलआईसी जीवन बीमा, हेल्थ इंश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस और एसआईपी (म्यूचुअल फंड) जैसी सभी प्रमुख वित्तीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं। ग्राहकों की आय, आवश्यकता और भविष्य की योजनाओं के अनुसार उपयुक्त योजना का चयन, प्रीमियम संबंधी सहायता, पॉलिसी सर्विसिंग, क्लेम प्रक्रिया में सहयोग तथा निवेश संबंधी सलाह उनकी विशेष पहचान बन चुकी है।रुकेश पटेल का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल बीमा पॉलिसी बेचना नहीं, बल्कि हर परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त और सुरक्षित बनाना है। उनका मानना है कि सही समय पर सही वित्तीय योजना भविष्य की बड़ी परेशानियों से बचा सकती है। वे कहते हैं, “योजना तो बहुत लोग बताते हैं, लेकिन वर्षों तक ग्राहकों के साथ खड़े रहने वाले एजेंट कम मिलते हैं। लोगों का विश्वास और संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”बेहतर सेवा, पारदर्शी कार्यशैली और ग्राहकों के साथ लंबे समय तक निभाए जाने वाले भरोसे के कारण रुकेश पटेल आज कोरबा क्षेत्र में बीमा और निवेश सेवाओं का एक विश्वसनीय नाम बन चुके हैं। यही वजह है कि हर वर्ष नए परिवार उनसे जुड़ रहे हैं और उन्हें अपने वित्तीय भविष्य का भरोसेमंद साथी मान रहे हैं।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!