Home / देश - विदेश / कोरिया में रफ्तार कहर जारी : ट्रक की...

कोरिया में रफ्तार कहर जारी : ट्रक की चपेट में आए भाजपा मंडल महामंत्री, दर्दनाक मौत

Baikunthpur Suresh Kumar Sidar Death: खदौरा गांव में पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार टिपर ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

Baikunthpur: कोरिया जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां एक तेज रफ्तार टिपर ट्रक ने बाइक सवार भाजपा नेता को रौंद दिया. हादसे में भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.यह हादसा कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खदौरा गांव का है.

यह है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार, खदौरा गांव में पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार टिपर ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान बचरा पोड़ी निवासी सुरेश कुमार सिदार के रूप में हुई है.

महामंत्री के पद पर थे सुरेश
सुरेश सिदार भाजपा के बचरा पोड़ी मंडल में महामंत्री के पद पर थे. वे पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते थे. बताया जा रहा है कि सुरेश सिदार किसी काम से बाइक से जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी.

बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना पर बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने टिपर ट्रक को जब्त कर लिया है, वहीं चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है. परिवार में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

ALSO READ सेवा सेतु पोर्टल से आसान हो रही शासकीय सेवाओं तक पहुंच

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

कोरिया में रफ्तार कहर जारी : ट्रक की चपेट में आए भाजपा मंडल महामंत्री, दर्दनाक...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा