सीपत (सतीश यादव) :- सीपत के गुड़ी चौक स्थित राम मंदिर के पास आज 29 सितंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। शिविर में आयुष चिकित्सा पद्धति, स्वास्थ्य देखभाल एवं विभिन्न रोगों से बचाव के संबंध में भी लोगों को आवश्यक जानकारी दी जाएगी। नागरिकों को आयुष पद्धति के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। सीपत आयुर्वेद चिकित्साधिकारी अरुण सिंह ने क्षेत्र के नागरिकों से शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और उचित चिकित्सकीय परामर्श से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।

- Ends ■
