Home / देश - विदेश / Petrol Diesel Price Hike: 10 दिनों में तीसरी...

Petrol Diesel Price Hike: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ

Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. तेल-गैस की कमी के चलते देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं.इस बार पेट्रोल 87 पैसे को डीजल 91 पैसे और महंगा हुआ है. लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

 

Also Read
ALSO READ कोरिया में रफ्तार कहर जारी : ट्रक की चपेट में आए भाजपा मंडल महामंत्री, दर्दनाक मौत

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के नए दाम

 

बढ़े हुए दाम आज सुबह से ही लागू हो जाएंगे. इससे पहले 16 मई और 19 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया गया था. पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

ALSO READ सेवा सेतु पोर्टल से आसान हो रही शासकीय सेवाओं तक पहुंच

 

तेल कंपनियों के मुताबिक

तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल बना हुआ है. पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. इसका सीधा असर भारत जैसे देशों पर पड़ रहा है, जो बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करते हैं.

Also Read
ALSO READ रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, आज निपटा लें जरूरी काम

 

कितना है कच्‍चे तेल का भाव?

ग्‍लोबल मार्केट की बात करें तो क्रूड की कीमतें अब भी 100 डॉलर के पार बनी हुई हैं. पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 103.50 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़ गया है और ग्‍लोबल मार्केट में अब 96.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव से चल रहा है. हालांकि, इंडियन बास्‍केट वाले क्रूड की कीमत तो इससे भी ज्‍यादा है और अभी करीब 115 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है.

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

Petrol Diesel Price Hike: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा