Home / कोरिया–MCB / भाजपा कार्यकर्ता को नोटिस, विधायक पर उठे सवालों...

भाजपा कार्यकर्ता को नोटिस, विधायक पर उठे सवालों से गरमाई सियासत

शैलेश गुप्ता सोनहत/कोरिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हालिया सोनहत प्रवास के दौरान ग्राम कुशहा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अपनी ही पार्टी के विधायक को लेकर सार्वजनिक मंच से उठाए गए सवाल अब राजनीतिक चर्चा का बड़ा विषय बन गए हैं। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब भाजपा जिला संगठन की ओर से संबंधित कार्यकर्ता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर दिया गया।

जारी नोटिस के अनुसार, 21 मई 2026 को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मनोज साहू द्वारा सार्वजनिक मंच से यह सवाल उठाया गया था कि “माननीय विधायक का सोनहत क्षेत्र में भ्रमण नहीं होता है।” संगठन ने इसे आंतरिक एवं संगठनात्मक चर्चा से जुड़ा विषय बताते हुए सार्वजनिक मंच पर उठाना संगठनात्मक मर्यादा के विपरीत माना है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र में मनोज साहू से सात दिवस के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। नोटिस की प्रतिलिपि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकोरीह को भी भेजी गई है।

इधर, इस पूरे घटनाक्रम ने कई राजनीतिक सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं कि भाजपा कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी ही पार्टी के विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाना पड़ा। यह भी चर्चा तेज है कि क्या यह बयान किसी सुनियोजित रणनीति के तहत दिया गया था अथवा संगठन के भीतर समन्वय और संवाद की कमी अब सार्वजनिक रूप से सामने आने लगी है।

स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहे हैं कि यदि कार्यकर्ताओं में वास्तव में असंतोष है तो भाजपा नेतृत्व को उसके कारणों को स्पष्ट करना चाहिए। वहीं यदि मामला गुटीय राजनीति से जुड़ा है तो यह संगठनात्मक एकता और अनुशासन पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

फिलहाल कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है तथा सभी की नजर अब मनोज साहू के जवाब और भाजपा संगठन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

भाजपा कार्यकर्ता को नोटिस, विधायक पर उठे सवालों से गरमाई सियासत
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा