ग्राम पंचायत नोनबिर्रा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

कोरबा। दीपका क्षेत्र ग्राम पंचायत नोनबिर्रा में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत

कोरबा। दीपका क्षेत्र ग्राम पंचायत नोनबिर्रा में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती पुष्पलता पोर्ते द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर ग्राम के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का उत्साह प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपसरपंच श्री दुर्गेश यादव,रोजगार सहायक,ग्राम पंचायत के सभी पंचगण,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताएँ, नन्हें-मुन्ने बच्चे तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संदेश दिया गया।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!