Home / कोरिया–MCB / सड़क पर उतरी कांग्रेस, सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश...

सड़क पर उतरी कांग्रेस, सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह ने सरकार को घेरा, कहा महंगाई से जानता क़ा दम घुट रहा

शैलेश गुप्ता 

सोनहत कोरिया//पेट्रोल, डीजल संकट और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोरिया जिले के सोनहत में स्थित पेट्रोल पम्प पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठाते हुए महंगाई के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में जल्द राहत देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

सड़क पर उतरी कांग्रेस, सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह ने सरकार को घेरा, कहा महंगाई...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा