Home / कोरिया–MCB / पेट्रोल-डीजल संकट और मूल्य वृद्धि के विरोध में...

पेट्रोल-डीजल संकट और मूल्य वृद्धि के विरोध में सोनहत कांग्रेस का धरना

उद्देश्य कुमार साहू,

सोनहत। 17-05-2026

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

Indian National Congress की सोनहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल-डीजल संकट एवं लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश सिंह ने किया।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता को हर दिन नई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने एवं पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सोनहत कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन करेगी।

कार्यक्रम में सोनहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक उपस्थित रहे।

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Uddeshya Sahu

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

पेट्रोल-डीजल संकट और मूल्य वृद्धि के विरोध में सोनहत कांग्रेस का धरना
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा