Home / कोरिया–MCB / सेवा सेतु से आसान हुई राह, तीन दिन...

सेवा सेतु से आसान हुई राह, तीन दिन में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र

उद्देश्य कुमार साहू ,

बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए पिता ने किया था आवेदन, समयबद्ध सेवा से मिली सहूलियत

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

कोरिया, 23 अक्टूबर, 2026/ बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक आय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आसान हुई है। पोंडी बचरा क्षेत्र के ग्राम सकरिया निवासी श्री राजीव कुमार साहू को सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन करने के तीन दिन के भीतर आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। समय पर दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें बच्चों की छात्रवृत्ति संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने में सहूलियत मिली है।

श्री साहू ने अपने पुत्र स्वप्निल साहू तथा पुत्री अनुष्का साहू की छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु 9 अक्टूबर 2026 को लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया था। सेवा सेतु पोर्टल पर प्राप्त आवेदन की जांच के बाद 12 अक्टूबर 2026 को उनका आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

छात्रवृत्ति के आवेदन में परिवार की आय संबंधी जानकारी प्रमाणित करने के लिए आय प्रमाण पत्र एक आवश्यक दस्तावेज होता है। ऐसे में इसका समय पर उपलब्ध होना विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है। श्री साहू का प्रमाण पत्र तीन दिन में जारी होने से बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए जरूरी दस्तावेज जुटाने का कार्य सरल हुआ। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा मिल रही है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Uddeshya Sahu

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

सेवा सेतु से आसान हुई राह, तीन दिन में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा