Home / कोरिया–MCB / जमगहना पेट्रोल पम्प में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के...

जमगहना पेट्रोल पम्प में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

कोरिया//जमगहना पेट्रोल पम्प में रविवार 17 मई 2026 को पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में बैकुंठपुर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर नाराजगी जताई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। महंगाई के कारण रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यमवर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल टैक्स वसूली में लगी हुई है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पम्प के सामने बैठकर विरोध जताया और सरकार से तत्काल बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की। कांग्रेसजनों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द राहत नहीं दी तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। वहीं अशोक जायसवाल एवं बिहारी लाल राजवाड़े ने सरकार पर जनविरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में विकाश श्रीवास्तव, विजय सिंह, चांदनी सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “महंगाई कम करो”, “पेट्रोल-डीजल के दाम वापस लो” और “जनता पर अत्याचार बंद करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन स्थल पर कुछ समय के लिए माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया और राहगीरों की भीड़ भी प्रदर्शन देखने के लिए जुट गई।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द कमी नहीं की गई तो पार्टी द्वारा जिलेभर में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी आम लोगों के हित में संघर्ष जारी रहेगा।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

जमगहना पेट्रोल पम्प में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा