Home / छत्तीसगढ़ / कोरिया नगर जंगल सड़क हादसे पर विधायक रेणुका...

कोरिया नगर जंगल सड़क हादसे पर विधायक रेणुका सिंह ने जताया शोक।

कोरिया जिले के नगर जंगल में बस और बोलेरो की टक्कर में महिला की मौत और 9 लोगों के घायल होने पर विधायक रेणुका सिंह ने दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर जंगल में राजहंस बस और बोलेरो नियो के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत और 9 लोगों के घायल होने की घटना पर खोंगापानी विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

https://x.com/renukasinghbjp/status/2114252162834579659

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

विधायक रेणुका सिंह ने इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाली महिला के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उल्लेखनीय है कि राजहंस बस रांची से चिरमिरी की ओर जा रही थी, जबकि बोलेरो नियो मनेंद्रगढ़ से कुदरगढ़ जा रही थी। इसी दौरान नगर जंगल क्षेत्र में दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

कोरिया नगर जंगल सड़क हादसे पर विधायक रेणुका सिंह ने जताया शोक।
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा