Home / छत्तीसगढ़ / CG : कोरिया में रफ्तार का कहर! बस-बोलेरो...

CG : कोरिया में रफ्तार का कहर! बस-बोलेरो भिड़ंत में महिला की मौत, 9 जख्मी

कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र के नगर जंगल में राजहंस बस और बोलेरो नियो की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों का बैकुंठपुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर जंगल में राजहंस बस और बोलेरो नियो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, राजहंस बस रांची से चिरमिरी की ओर जा रही थी, वहीं बोलेरो नियो मनेंद्रगढ़ से कुदरगढ़ जा रही थी। इसी दौरान नगर जंगल क्षेत्र में दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में महिला की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

CG : कोरिया में रफ्तार का कहर! बस-बोलेरो भिड़ंत में महिला की मौत, 9 जख्मी
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा