Home / छत्तीसगढ़ / जनजातीय हुनर को सम्मान, पारंपरिक शिल्प को नई...

जनजातीय हुनर को सम्मान, पारंपरिक शिल्प को नई पहचान

रायपुर के टाउन हॉल में मंत्री रामविचार नेताम ने ‘आदि बाजार 2026’ का शुभारंभ किया। 2 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर के जनजातीय शिल्पकार अपने हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़//जनजातीय कार्य मंत्री श्री रामविचार नेताम ने रायपुर के टाउन हॉल में ट्रायफेड द्वारा आयोजित ‘आदि बाजार 2026’ का शुभारंभ किया। 2 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के जनजातीय शिल्पकारों, कारीगरों और कलाकारों को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए साझा मंच मिला है।

मंत्री श्री नेताम ने कहा कि जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और पारंपरिक हुनर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अनमोल धरोहर हैं। आदि बाजार जैसे आयोजन कारीगरों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने, बाजार तक पहुंच बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह आयोजन जनजातीय कला एवं पारंपरिक शिल्प के संरक्षण के साथ विभिन्न राज्यों के कलाकारों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा और आजीविका के नए अवसर भी सृजित करेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनजातीय विरासत के संरक्षण, पारंपरिक हुनर को प्रोत्साहन और जनजातीय कारीगरों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

जनजातीय हुनर को सम्मान, पारंपरिक शिल्प को नई पहचान
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा