Home / छत्तीसगढ़ / खेत बचाओ अभियान के तहत ग्राम टेंगनी में...

खेत बचाओ अभियान के तहत ग्राम टेंगनी में किसानों को किया गया जागरूक।

बैकुंठपुर। ग्राम टेंगनी में ग्राम सेवक के द्वारा लोगों खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूक किया जाएगा आपको बताते चलें कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 अक्टूबर 2026 को हरियाणा के करनाल से राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के किसानों तक पहुंचकर रबी फसलों की खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और कृषि संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह 40 दिवसीय अभियान 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा। इसके तहत लगभग एक करोड़ किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 4,150 टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही 12,000 से अधिक वैज्ञानिकों और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (ATMA) के कार्यकर्ताओं को भी इसमें शामिल किया गया है।

अभियान के माध्यम से किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों, बेहतर खेती के तरीकों और रबी सीजन में फसलों के उचित प्रबंधन से संबंधित जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जागरूक करना और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में सहायता करना है।

इस राष्ट्रव्यापी पहल के जरिए कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विभाग के कार्यकर्ताओं को सीधे किसानों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार मार्गदर्शन मिल सके।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

खेत बचाओ अभियान के तहत ग्राम टेंगनी में किसानों को किया गया जागरूक।
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा