कोरबा। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त जिलेवासियों को नवरात्रि के चतुर्थ दिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
गोविंद सिंह कंवर ने कहा कि नवरात्रि का पर्व आस्था, भक्ति और शक्ति की उपासना का प्रतीक है। यह पर्व हमें सकारात्मकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो।
ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल
उन्होंने जिलेवासियों से नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
- Ends ■
