Home / छत्तीसगढ़ / भटगांव अस्पताल में रक्तदान के मंच पर सेवा...

भटगांव अस्पताल में रक्तदान के मंच पर सेवा का संदेश, लेकिन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर कौन देगा जवाब?

सौरभ साहू सूरजपुर/भटगांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में एक ओर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित कर मानव सेवा का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अस्पताल की बुनियादी सुविधाएं ही सवालों के घेरे में हैं। सवाल यह है कि जब अस्पताल में पानी, साफ-सफाई और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं ही दुरुस्त नहीं हैं, तो मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं कैसे मिलेंगी? ट्रिपल इंजन की सरकार, फिर भी अस्पताल की समस्याएं बरकरार स्थानीय सत्ता पक्ष के नेताओं और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठना लाजिमी है। क्या कार्यक्रमों में शामिल होना, मंच साझा करना और तस्वीरें खिंचवाना ही जनसेवा की जिम्मेदारी है? अस्पताल में पानी की टंकी लगी है, पाइप बिछा है, नल लगा है, फ्रीजर भी मौजूद है, लेकिन पानी की एक बूंद नहीं आखिर इन व्यवस्थाओं का लाभ मरीजों को कब मिलेगा? इन कमियों की जवाबदेही कौन तय करेगा?

कार्यक्रमों में तस्वीरें, लेकिन जनता की समस्याओं पर खामोशी क्यों? सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि स्थानीय स्तर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रमों में पत्रकारों को सूचना देने तक की जरूरत क्यों नहीं समझी जाती? जब कार्यक्रम का प्रचार करना हो और अपनी उपलब्धियां अखबारों में प्रकाशित करवानी हों, तब पत्रकारों की याद आती है, लेकिन जब अस्पताल की बदहाल व्यवस्था और जनता की समस्याओं को सामने लाने की बात हो, तब जिम्मेदारों की जवाबदेही कहां चली जाती है? पत्रकारों का काम केवल किसी की वाहवाही प्रकाशित करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सामने लाना और जिम्मेदारों से सवाल पूछना भी है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

 

अब सवाल सीधा है, कि

 क्या भटगांव अस्पताल की व्यवस्था सुधरेगी या कार्यक्रमों और फोटो खिंचवाने का सिलसिला ही चलता रहेगा?

 

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

रक्तदान जैसे पुनीत कार्य का सम्मान होना चाहिए, लेकिन सेवा का संदेश तभी सार्थक होगा, जब अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण, पीने का पानी, उपयोग योग्य शौचालय और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी। जनता को मंचों पर भाषण नहीं, अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं चाहिए। जिम्मेदार अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि बताएं, इन समस्याओं का समाधान कब होगा?

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

भटगांव अस्पताल में रक्तदान के मंच पर सेवा का संदेश, लेकिन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा