Home / छत्तीसगढ़ / महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप...

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप हैक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Laxmi Rajwade WhatsApp Account Hacked: मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,अति आवश्यक सूचना. मेरा व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है.यदि मेरे अकाउंट से किसी भी व्यक्ति को पैसे मांगने का संदेश या कोई संदिग्ध लिंक प्राप्त होता है, तो कृपया पैसे बिल्कुल भी न भेजें.

CG Minister Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. यहां कि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की खबर सामने आई है. इसकी जानकारी खुद मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. मंत्री ने यह भी बताया है कि, उनके साथ उनके कर्मचारियों का भी अकाउंट हैक हो गया है.

 

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

मंत्री ने क्या लिखा?

मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,’अति आवश्यक सूचना. मेरा व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है.यदि मेरे अकाउंट से किसी भी व्यक्ति को पैसे मांगने का संदेश या कोई संदिग्ध लिंक प्राप्त होता है, तो कृपया पैसे बिल्कुल भी न भेजें और किसी भी लिंक पर क्लिक करें. इस संबंध में साइबर थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है. आप सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और इस सूचना को गंभीरता से लें, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके’

 

उनके कर्मचारियों का भी व्हाट्सएप हैक

मंत्री ने अपने पोस्ट में यह भी जानकारी दी कि, मंत्री के साथ-साथ उनके कर्मचारियों के व्हाट्सएप अकाउंट भी हैक हुए हैं. मंत्री ने लोगों से अपील की है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या पैसे की मांग पर भरोसा न करें और तुरंत इसकी सूचना दें. मंत्री के मुताबिक मामले की सूचना भी साइबर थाने में दे दी गई है .

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप हैक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा