Home / छत्तीसगढ़ / 100 फीट ऊपर टावर पर चढ़ी महिला, नीचे...

100 फीट ऊपर टावर पर चढ़ी महिला, नीचे लोगों की भीड़; सुरक्षित उतारने में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के तखतपुर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना पुराना बस स्टैंड इलाके की बताई जा रही है। महिला को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। पुलिसकर्मी लगातार महिला से नीचे आने की अपील कर रहे हैं, लेकिन वह फिलहाल किसी की बात मानने को तैयार नहीं है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने SDRF टीम को भी सूचना दी है। रेस्क्यू टीम महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की तैयारी में जुटी है। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला पिछले दो दिनों से तखतपुर इलाके में अर्धनग्न अवस्था में घूमती नजर आ रही थी। लोगों ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।फिलहाल महिला के टावर पर चढ़ने की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि उसे सुरक्षित नीचे उतारने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकेगी।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

100 फीट ऊपर टावर पर चढ़ी महिला, नीचे लोगों की भीड़; सुरक्षित उतारने में जुटी...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा