Home / छत्तीसगढ़ / सेवा संकल्प अभियान : जनपद कार्यालय पाली में...

सेवा संकल्प अभियान : जनपद कार्यालय पाली में सजी योजनाओं की रंगोली, महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत का दिया संदेश

पाली (कोरबा) – सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद पंचायत कार्यालय पाली में अनूठे अंदाज में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यालय परिसर में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं।रंगोली के माध्यम से ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘विकसित भारत’, ‘महिला सशक्तिकरण’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को बड़ी ही खूबसूरती से उकेरा गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को इन योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

इस अवसर पर संगठन प्रतिनिधि के रूप में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर पंचायत पाली की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संजू जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती श्यामा पांडे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती दीप्ति दीपक शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती नंदनी जायसवाल, महिला मोर्चा कार्यालय प्रभारी पल्लवी जायसवाल, जनपद पंचायत सीईओ मोहनीश आनंद देवांगन सहित बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की बहनें, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अतिथियों का उद्बोधन –

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा – “सेवा संकल्प अभियान केवल सरकारी अभियान नहीं है, यह समाज में सेवा का भाव जगाने का अभियान है। आज जनपद कार्यालय में बनी ये रंगोलियां सिर्फ रंग नहीं हैं, ये हमारे विकसित भारत का संकल्प हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से लेकर एक पेड़ मां के नाम तक, हर योजना में मातृ शक्ति का सम्मान है। मैं स्व सहायता समूह की बहनों को बधाई देता हूं जिन्होंने अपनी कला से इन योजनाओं को जीवंत कर दिया।”

भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संजू देवी जायसवाल ने कहा – “जब महिला सशक्त होती है तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है। रंगोली हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है और उसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार करना एक सराहनीय पहल है। प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। आज यहां उपस्थित सभी बहनों से मेरा आग्रह है कि वे इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।”

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाली प्रतिभागियों की सराहना की गई।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

सेवा संकल्प अभियान : जनपद कार्यालय पाली में सजी योजनाओं की रंगोली, महिला सशक्तिकरण और...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा