Home / छत्तीसगढ़ / पर्यटन विकास को नई रफ्तार…चित्रकोट से राम वनगमन...

पर्यटन विकास को नई रफ्तार…चित्रकोट से राम वनगमन परिपथ तक बड़े फैसले

राम वनगमन पर्यटन परिपथ के 31 नए स्थलों पर 2 माह में शुरू होंगे विकास कार्य, 20 पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी प्राथमिकता ।

छत्तीसगढ़। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की।उन्होंने चित्रकोट को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की प्रक्रिया 2 सप्ताह में पूरी करने और राम वनगमन पर्यटन परिपथ के 31 नए स्थलों पर 2 माह में विकास कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।प्रदेश के 144 पर्यटन स्थलों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। इनमें प्राथमिकता वाले 20 स्थलों पर शौचालय, पेयजल सहित बुनियादी सुविधाएं फास्ट ट्रैक पर विकसित की जाएंगी। साथ ही रामलला दर्शन योजना के लिए वैकल्पिक ट्रेन, होमस्टे हितग्राहियों को शीघ्र सब्सिडी और भोरमदेव कॉरिडोर की ऑनलाइन मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया गया।पर्यटन मार्गों पर वेसाइड एमेनिटीज, पर्यटन स्थलों के मिनी सर्किट और स्थानीय टूर ऑपरेटरों के साथ समन्वय के जरिए पर्यटकों की सुविधाओं और स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर भी निर्देश दिए गए।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

पर्यटन विकास को नई रफ्तार…चित्रकोट से राम वनगमन परिपथ तक बड़े फैसले
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा