Home / कोरिया–MCB / सोनहत के विकास कार्यों को मिली रफ्तार,मुख्यमंत्री से...

सोनहत के विकास कार्यों को मिली रफ्तार,मुख्यमंत्री से एक घंटे तक हुई अहम चर्चा

उद्देश्य कुमार साहू,

बिजली, सड़क, पुल, स्वास्थ्य और शिक्षा की मांगों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया सकारात्मक आश्वासन; पूर्व में स्वीकृत कार्यों के लिए भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

सोनहत/कोरिया। गत दिवस भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को लेकर भाजपा सोनहत का प्रतिनिधिमंडल रायपुर पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को समय देकर करीब एक घंटे तक क्षेत्र की विकास संबंधी मांगों, समस्याओं तथा भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए विभिन्न जनहित के विषयों को गंभीरता से सुना और मांगों पर आवश्यक पहल एवं समाधान का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े, भाजपा जिला मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोनपाकर, ईश्वर राजवाड़े, सोनहत मंडल सह प्रभारी मनोज साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी एवं मंडल महामंत्री सुरेश राजवाड़े शामिल रहे।

पूर्व में रखी मांगों को मिली स्वीकृति

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि सोनहत क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विकास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई मांगें पूर्व में शासन के समक्ष रखी गई थीं। इन मांगों में कई महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति मिलने पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वीकृत कार्यों में राउतसरई, बेलार्ड, सिंहपानी, पत्थरगवां, जोगिया, रजपुरी, भलूआर, परहित एवं रामगढ़ क्षेत्र में बिजली से संबंधित कार्य प्रमुख हैं। बिजली सुविधा के विस्तार से इन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

सड़क और पुल निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए मेंड्रा से परहित पहुंच मार्ग, आनंदपुर, रामगढ़ से कोटाडोल, सुंदरपुर, पोड़ी, पाराडोल, कछाड़ी, अमरा से भैंसवार, किशोरी, निगनोहर, कचोहर, देवतीडाड़ एवं नवाटोला पहुंच मार्गों पर सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है।

वहीं ठाकुरहथी, धनपुर एवं तेलीमुड़ा में करोड़ों रुपये के पुल निर्माण कार्यों की स्वीकृति भी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुल निर्माण से बरसात के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी।

13 स्थानों पर पीडीएस भवन निर्माण की स्वीकृति

ग्रामीणों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगभग 1 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से बोड़ार, पोड़ी, दामूज, बसेर, अक्लासरई, भैंसवार, रामगढ़, सुंदरपुर, चंदहा, सिंघोर, नवगई, चकडर एवं कछार में पीडीएस भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है।

नई मांगों को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष चकडर से धुम्माडाड, दामूज से पुसला, विक्रमपुर से कर्री, केशगवां से महुआपारा-बेलिया, कैलाशपुर-सेमर रोड में पक्की सड़क, सेमरिया , गरनई , आनंदपुर गोयनी , कछुआखोह , गांगी रानी मंदिर , उधैनी पहुंच मार्ग में सड़क एवं पुलिया, सुकतरा एवं आनंदपुर मार्ग में पक्की सड़क तथा गिधेर पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण की मांग रखी।

इसके साथ ही बसवाही से मझारटोला तक पक्की सड़क, दामूज में हाई स्कूल, केशगवां में हायर सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ मोबाइल टावर चालू कराने, कटगोड़ी में पेयजल आपूर्ति, कटगोड़ी में 100 सीटर अस्पताल, रामगढ़ में 50 सीटर अस्पताल, बंसीपुर से नवाटोला पंचायत तक विद्युतीकरण तथा सोनहत मिनी स्टेडियम में स्ट्रीट लाइट की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

स्वीकृत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं को देखते हुए पूर्व में रखी गई मांगों पर विकास कार्यों की स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई करीब एक घंटे की चर्चा में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास आवश्यकताओं को विस्तार से रखने का अवसर मिला। स्वीकृत कार्यों के धरातल पर आने से सोनहत के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पुल एवं सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। प्रतिनिधिमंडल ने शेष मांगों पर भी शीघ्र सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Uddeshya Sahu

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

सोनहत के विकास कार्यों को मिली रफ्तार,मुख्यमंत्री से एक घंटे तक हुई अहम चर्चा
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा