Home / छत्तीसगढ़ / तहसील कार्यालय हरदीबाजार में पीड़ित पक्षों के साथ...

तहसील कार्यालय हरदीबाजार में पीड़ित पक्षों के साथ जनप्रतिनिधियों ने ग्राम वासियों सहित लगभग 3 घंटे तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे, एसईसीएल दीपका प्रबंधन की ओर से पीड़ित परिवार को 6 लाख रुपए एवं पुत्र को एक अस्थाई नौकरी दिए जाने की घोषणा के बाद धरना समाप्त हुआ

अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों व ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

बीएमओ पाली डॉ.अनिल सराफ ने बताया कि मरीज को हार्ट अटैक आने की वजह से मृत्यु हुई है

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

हरदीबाजार – ग्राम पंचायत रेंकी निवासी 60 वर्षीया भगा बाई पति गौठिया पटेल की हरदीबाजार के अस्थाई सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई,जिसे परिजनों ने डॉ व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाए । इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा ग्रामीणों ने डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।

क्या है पूरा मामला?

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

मंगलवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे भगा बाई गांव के ही तालाब में स्नान कर घर लौट रही थीं इसी दौरान उनके सीने में अचानक तेज दर्द व पीड़ा महसूस हुई महिला के पोते व परिजन तत्काल उन्हें हरदीबाजार के अस्थाई शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे ।

स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के द्वारा महिला का ब्लड बीपी व अन्य आवश्यक जांच कराने की सलाह दी गई । परिजनों ने बाहर से सभी जांचें करवाईं जिनकी रिपोर्ट पूरी तरह सामान्य आई जांच कराने के पश्चात महिला स्वयं पैदल चलकर अस्पताल के भीतर पहुंची थी इसके बाद प्रभारी डॉक्टर द्वारा महिला का उपचार शुरू किया गया लेकिन इलाज के कुछ ही घंटों के भीतर भगा बाई की मृत्यु हो गई

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

महिला की मृत्यु की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हरदीबाजार के पूर्व अस्पताल भवन के ध्वस्तीकरण के बाद पाली ब्लॉक के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली रोहित सिंह ने पुराने तहसील भवन में अस्थाई अस्पताल शिफ्ट करते समय लोगों को यह आश्वासन दिया था कि मरीजों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी,बेहतर इलाज किया जाएगा । वर्तमान में इसके विपरीत आलम यह है कि अस्पताल में न तो सही ढंग से इलाज की सुविधा है और न ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं मामूली जांचों के लिए भी मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण इस अस्थाई अस्पताल में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं । घटना की जानकारी मिलते ही रात 8 बजे विधायक प्रेमचंद पटेल व जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल, तहसीलदार अमित केरकेट्टा भी हरदीबाजार के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे । बुधवार को सुबह 10 बजे रेंकी गांव से बड़ी संख्या में ग्रामवासी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर मुआवजा, लापरवाही पर जांच कर कार्यवाही करने की मांग करते रहे। जब इसकी जानकारी प्रशासन को मिली तो शांति व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिकोण से हरदीबाजार थाना,दीपका थाना व कुसमुंडा थाना सहित अतिरिक्त पुलिस बल भी पहुंचा ।

विधायक , एसईसीएल दीपका के प्रबंधक, तहसीलदार की ग्रामीणों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता में समझौता हुआ

घटना की सूचना मिलते ही दूसरे दिन भी कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल, तहसीलदार अमित केरकेट्टा, महाप्रबंधक खनन नागेंद्र कुमार साहू,रेंकी सरपंच तीज राम उर्रे ,उप सरपंच शिव यादव,नरेश टंडन , हरदीबाजार सरपंच लोकेश्वर कंवर,श्यामू जायसवाल , अनिल टंडन,उत्तम पटेल ,कृष्णा पटेल ,रमेश अहीर, ब्यास राठौर,इंद्र भूषण ओढ़ें, जगदीश अग्रवाल बैठक में शामिल हुए। वहीं पीड़ित परिवार को 6 लाख रुपए एवं परिवार के एक सदस्य को अस्थाई नौकरी दिए जाने पर समझौता हुआ और धरना समाप्त हुआ फिर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले कर गांव लौटे।

वर्शन-विधायक प्रेमचंद पटेल ने बताया कि ग्राम रेंकी निवासी भगा बाई पटेल के स्वास्थ्य केंद्र में मृत्यु हो जाने के बाद परिवार के साथ धरने पर बैठे एसईसीएल प्रबंधन की ओर से पीड़ित परिवार को ₹6 लाख एवं एक पुत्र को अस्थाई नौकरी देने की बात कही गई तब कहीं जाकर धरना समाप्त हुई एवं जल्द से जल्द स्वस्थ केंद्र में सर्व सुविधायुक्त व्यवस्था बनाए जाने की बात महाप्रबंधक खनन की द्वारा कही गई है।।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

तहसील कार्यालय हरदीबाजार में पीड़ित पक्षों के साथ जनप्रतिनिधियों ने ग्राम वासियों सहित लगभग 3...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा