Home / छत्तीसगढ़ / शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में मतदाता जागरूकता अभियान,...

शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में मतदाता जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई गई मतदान की शपथ

कोरबा/पाली – शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में आज मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप कार्यक्रम) के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सतीश प्रकाश सिंह (डिस्ट्रिक्ट नोडल अधिकारी स्वीप एवं माय भारत यूथ प्रोग्राम), श्रीमती रीता पटेल (नोडल अधिकारी स्वीप एवं माय भारत, ELC कोऑर्डिनेटर, शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली),तहसीलदार भूषण मंडावी, नायब तहसीलदार श्रीमती अग्रवाल मैडम टीकाराम कश्यप तथा BLO की गरिमामय उपस्थिति रही।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाते हुए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। साथ ही ‘माय भारत’ यूथ प्रोग्राम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में गर्मजोशी के साथ भाग लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में मतदाता जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई गई मतदान की शपथ
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा