कोरबा । सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ग्राम बोईदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

माताओं को बच्चों के संतुलित आहार, बेहतर स्वास्थ्य तथा उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं छह माह से अधिक आयु के शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना एवं बाल संदर्भ योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

साथ ही पोषण, स्वास्थ्य एवं बच्चों की देखभाल को लेकर आवश्यक जानकारियां साझा की गईं।इस दौरान भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी व विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा, जनपद सदस्य अंजली कौशल श्रीवास,डॉ.विजय राठौर,पंकज ध्रुवा, उत्तम पटेल, मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, दुर्गेश कश्यप,तुंगन पटेल, श्रवण पटेल,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरस्वती श्रीवास,सविता मरावी,वर्षा पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- Ends ■
