Home / बिलासपुर / बिलासपुर में स्वच्छता पखवाड़ा: भारत माता स्कूल के...

बिलासपुर में स्वच्छता पखवाड़ा: भारत माता स्कूल के बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

बिलासपुर – सेवा संकल्प अभियान और स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बिलासपुर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में भारत माता स्कूल के बच्चों और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर की संयुक्त भागीदारी रही।

अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए भारत माता स्कूल के पानू हलदार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कचरे को एकत्रित करने और उसे अलग-अलग करने (कचरा पृथक्करण) की विधि की समझ विकसित करना और इस जागरूकता को आम जनता तक पहुंचाना है।

Also Read
ALSO READ एनटीपीसी सीपत में गांधी जयंती आयोजन के साथ सफाई मित्रों का सम्मान व संविदा कर्मियों के लिए खेलकूद महोत्सव आयोजित

उन्होंने कहा, _”हम अज्ञानता वश कचरा इधर-उधर फेंक देते हैं, जिससे कचरा न केवल हमारे वातावरण और जलवायु को खराब कर रहा है, बल्कि भूमि को भी प्रदूषित कर रहा है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम शुरू किया गया है और यह अभियान लगातार चलता रहेगा। हमारा मुख्य उद्देश्य प्रकृति के साथ ही वातावरण को भी स्वच्छ बनाना है।”_

इस दौरान स्कूली बच्चों ने हाथों में झाड़ू लेकर साफ-सफाई की और लोगों को कचरा डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित किया।

Also Read
ALSO READ एनटीपीसी सीपत ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित किया वृहद् सफाई अभियान

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

बिलासपुर में स्वच्छता पखवाड़ा: भारत माता स्कूल के बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा