छत्तीसगढ़//श्रीमती रत्ना सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक जिला एम.सी.बी. के निर्देशन में जिले में नशीले पदार्थों का सेवन एवं अवैध बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिरमिरी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में थाना चिरमिरी पुलिस को नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई में सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 16.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा बड़ा बाजार, चिरमिरी निवासी आशीष जायसवाल, पिता स्व. रामलखन जायसवाल, उम्र 38 वर्ष, अपने कब्जे में नशीले इंजेक्शन रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कालीबाड़ी काली मंदिर के नीचे रोड पर घेराबंदी कर आरोपी आशीष जायसवाल को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे में रखी जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG 16 CJ 3523 की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की में एक काले रंग की प्लास्टिक थैली में—
* Rexogesic Buprenorphine Injection IP – 26 नग
* Avil Pheniramine Injection IP – 26 नग
कुल 52 नशीले इंजेक्शन, कीमत लगभग ₹18,200/- बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से जुपिटर स्कूटी कीमत ₹25,000/- एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन कीमत ₹10,000/- बरामद किया गया।
इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल लगभग ₹53,200/- की सामग्री जप्त कर विधिवत सीलबंद कर कब्जा पुलिस में लिया गया।
आरोपी आशीष जायसवाल के विरुद्ध थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक /2026, धारा 22(C) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 17.09.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा, सउनि चित्रभान सिंह, प्र.उ.निरीक्षक विजय सिंह गोंड, प्र.आर. 54 अशोक मलिक, आर. 133 सुरेश तिग्गा, सै.क्र. 36 प्रमोद, सै.क्र. 158 रामजी गुप्ता सहित थाना चिरमिरी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
- Ends ■
