बिलासपुर – दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य एवं पूर्व तटीय रेलवे एम्प्लॉईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी (रेलवे अर्बन बैंक) ने अपने शेयरधारकों / सदस्यों और स्टाफ के आश्रितों (Wards) के लिए रोजगार का बड़ा अवसर दिया है।
सोसाइटी के चेयरपर्सन एस.पी. सिंह और वाइस-चेयरपर्सन ने बताया कि युवाओं को अवसर देने के लिए RECRUITMENT OF GROUP ‘C’ POSTS – 2026* जारी किया गया है।

विवरण इस प्रकार है:
कुल 35 पद:
1. Accounts Assistant – 02 पद – 7th CPC Pay Level-5
2. Caretaker cum Electrician – 06 पद – Level-2
3. Junior Clerk cum Computer Assistant – 25 पद – Level-2
4. PS to Chief Manager – 01 पद – Level-6
5. Stenographer – 01 पद – Level-5
पात्रता:
उम्र की गणना 01.09.2025 से होगी। संबंधित शेयरधारक / सदस्य / स्टाफ ने 01.09.2025 तक 12 CMTD रिकवरी या शेयर सर्टिफिकेट जारी होने से 12 महीने, जो भी पहले हो, पूरा कर लिया हो।

चयन प्रक्रिया:
पहले 100 अंकों का CBT, फिर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए Group Discussion – 5 अंक, Drafting – 5 अंक, Computer Skill Test – 10 अंक और Vive-Voce – 10 अंक। फाइनल मेरिट कुल अंकों पर बनेगी।
आवेदन विवरण:
फॉर्म का मूल्य ₹10/- और आवेदन शुल्क ₹700/- प्रति पद (Non-Refundable)। एक उम्मीदवार अधिकतम दो पदों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
फॉर्म जारी होने की तिथि: 17.09.2026

अंतिम तिथि: 16.11.2026 शाम 4:00 बजे तक
फॉर्म सोसाइटी के सभी ब्रांच / एक्सटेंशन काउंटर पर कार्य दिवस में सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक मिलेंगे और वहीं जमा होंगे।
फाइनल नियुक्ति Document Verification, Medical Examination और Police Verification के बाद होगी।
विस्तृत योग्यता, शिक्षा और नियम-शर्तों के लिए वेबसाइट देखें: *https://ubreccs.com*
- Ends ■
