Home / छत्तीसगढ़ / एक पेड़ मां के नाम के तहत् प्रेस...

एक पेड़ मां के नाम के तहत् प्रेस क्लब परिसर में विधायक प्रेमचंद पटेल ने लगाए फलदार व छायादार पौधे

राजाराम राठौर हरदीबाजार:- एक पेड़ मां के नाम के तहत प्रेस क्लब परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल, सरपंच हरदीबाजार लोकेश्वर सिंह कंवर के अतिथि में आम, अमरुद,पीपल,कटहल,मुंगा सहित अन्य फलदार व छायादार पौधे का रोपण किया गया। विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी पौधा रोपित करें उसकी देखभाल कर वृक्ष बनावें,वृक्ष हमें फूल,फल ,शीतल छाया के साथ मीठे फल तो देते है ही वातावरण को शुद्ध और आक्सीजन देते है इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने चाहिए । मुकेश जायसवाल ने कहा कि
प्रेस क्लब परिवार का वृक्षारोपण का यह आयोजन सराहनीय है ,जो प्रकृति प्रेम का संदेश देता है । प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल बड़े होते तक करना चाहिए,वृक्ष हमारे पुत्र समान है ।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

इस दौरान ग्राम सचिव बिसाहू राज,पंच मेकमिलन, पंडित प्रेमशंकर तिवारी,प्रेस क्लब संरक्षक बाबूराम राठौर, अध्यक्ष राजाराम राठौर, उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय,सचिव निलेंद्र राठौर, वरिष्ठ आमंत्रित सदस्य जगदीश अग्रवाल, सदस्य लोकेश यादव, मन्नु राठौर,शिवलाल यादव, ईश्वर पटेल,रामकुमार यादव, राजकुमार पटेल, विक्की जायसवाल, चंद्रिका प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अध्यक्ष राजाराम राठौर व सचिव निलेंद्र राठौर ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

Latest News

COMMENTS Latest

एक पेड़ मां के नाम के तहत् प्रेस क्लब परिसर में विधायक प्रेमचंद पटेल ने...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा