Home / छत्तीसगढ़ / महर्षि चरक जयंती पर आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का...

महर्षि चरक जयंती पर आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का वितरण, निःशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित,आचार्य चरक के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य रह सकता है निरोगी : डॉ. नागेंद्र शर्मा

कोरबा – श्रावण शुक्ल पंचमी आयुर्वेदाचार्य महर्षि चरक जी की जयंती के अवसर पर आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं लायंस क्लब एवरेस्ट के संयुक्त तत्वाधान में महर्षि चरक जी के विचारों तथा लोक कल्याण की भावना से जन स्वास्थ्य के कल्याण हेतु आंवला, गिलोय, नीम, तुलसी, एलोवेरा आदि आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का वितरण एवं निशुल्क आयुर्वेद योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में किया गया। महर्षि चरक जी की जयंती के अवसर पर डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने कहा की आयुर्वेद के ग्रंथ भावप्रकाश के अनुसार श्रावण शुक्ल पंचमी अर्थात नागपंचमी को ही आयुर्वेदाचार्य महर्षि चरक जी का जन्मदिवस बताया है। उसके अनुसार ही हम प्रतिवर्ष नागपंचमी के दिन आयुर्वेद के प्रणेता आयुर्वेदाचार्य महर्षि चरक जी की जयंती मनाते आ रहे हैं। डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया की महर्षि चरक जी द्वारा रचित चरक संहिता केवल चिकित्सा शास्त्र नहीं है अपितु जीवन का शास्त्र है। जिसमें चिकित्सा का संपूर्ण ज्ञान है। आचार्य चरक जी ने औषधि चिकित्सा के सिद्धांतों का प्रतिपादन कर संपूर्ण मानव समाज को नया जीवन प्रदान किया है। डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने आचार्य चरक के बताए मार्ग के बारे में बताते हुये कहा की आचार्य चरक के बताये मार्ग में चलकर ही व्यक्ति निरोगी रह सकता है। उनके अनुसार
“नरो हिताहार विहार सेवी समीक्ष्यकारी विषयेष्वसक्तः।
दातासमः सत्यपरः क्षमावान् आप्तोपसेवी च भवत्य रोग:।।”

अर्थात- हितकर आहार विहार का सेवन करने वाला, विचारपूर्वक काम करने वाला, विषयों के प्रति आसक्त न रहने वाला, दान देने वाला, सम दृष्टि रखने वाला, सत्य बोलने वाला, सहनशील, सज्जनों की संगत में रहने वाले मनुष्य सदा निरोगी रहता है।डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया की आज आयुर्वेदाचार्य महर्षि चरक जी की जयंती के अवसर पर निशुल्क आयुर्वेद-योग से संबंधित चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ-साथ-साथ आंवला, गिलोय, नीम, तुलसी, एलोवेरा आदि आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण कर विभिन्न स्थानों पर इनका रोपण भी संस्थान द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा, डॉ.संजय वैष्णव, डॉ.सुरेंद्र मिश्रा, डॉ.सुधांशु शर्मा, डॉ.जितेंद्र नारायण शर्मा, डॉ.लव कुमार साहू, डॉ.प्रदीप कश्यप, डॉ.अजय निर्मलकर, डॉ.नंदिनी तिवारी, डॉ.राजेश राठौर, डॉ.वागेश्वरी शर्मा के अलावा शिव औषधालय की संचालिका प्रतिभा शर्मा, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के क्लब डायरेक्टर लायन शिव जायसवाल, सचिव लायन प्रत्युष सक्सेना, कोषाध्यक्ष लायन सुधीर सक्सेना, नेत्रनन्दन साहू, अश्वनी बुनकर, अरुण मानिकपुरी, धीरज तंबोली, कुश गुप्ता, मनीष कौशिक, कमल धारिया, देवबली कुंभकार, सिद्धराम शाहनी, अनुराग कंवर, गुनगुन राठीया, खुशबु कुमार, कांची सिंह, शैल निषाद एवं पंचकर्म टैकनीशियन पिंकी बरेठ ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। तथा सभीने मिलकर सर्वे भवन्तु सुखिनः की प्रार्थना के साथ सबके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

महर्षि चरक जयंती पर आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का वितरण, निःशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित,आचार्य...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा