CG Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों के तबादले, उज्ज्वल पोरवाल बने मोहला-मानपुर के नए CEO, देखें लिस्ट

CG Transfer: रायपुर: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. दरअसल, राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला किया है. सामान्य



CG Transfer: रायपुर: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. दरअसल, राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर उज्ज्वल पोरवाल को CGMSC के महाप्रबंधक से स्थानांतरित कर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला पंचायत का CEO बनाया है. वहीं अभिषेक कुमार गुप्ता को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के CEO पद से स्थानांतरित कर मंत्रालय में उप सचिव, पर्यटन और अतिरिक्त प्रभार संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

 

विनय कुमार बने CEO जिला पंचायत नारायणपुर

विनय कुमार अग्रवाल का जिला पंचायत सरगुजा अंबिकापुर के CEO पद से तबादला कर CEO जिला पंचायत नारायणपुर बनाया गया है. डॉ. ऋतु वर्मा को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर बनाए रखते हुए उन्हें अतिरिक्त प्रभार परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग PSC सौंपा गया है.

 

नयनतारा सिंह तोमर को मिली नई जिम्मेदारी

इसी तरह हेमंत कुमार सत्यपाल को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सहायक महाप्रबंधक पद से स्थानांतरित कर महाप्रबंधक प्रशासन, CGMSC बनाया गया है. नयनतारा सिंह तोमर को अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा से स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर, सूरजपुर की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं मनीष मिश्रा, जो वर्तमान में अपर कलेक्टर रायपुर हैं, को स्थानांतरित कर उप सचिव, मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है.

Picture of दिनेश कांशी

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"
error: Content is protected !!