Home / छत्तीसगढ़ / आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 20 अगस्त...

आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 20 अगस्त गुरुवार को मध्यान्ह 1 बजे से होटल श्री गणेश इन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित है

कोरबा – आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन दिनांक 20 अगस्त गुरुवार को मध्यान्ह 1 बजे से होटल श्री गणेश इन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जिल डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित किया गया है। जिसमें आयुर्वेदानुसार यकृत रोग (लिवर डिजीज) के कारण, निदान एवं उपचार पर हिमालया फार्मा बेंगलुरु के साइंटिफिक सर्विस मैनेजर डॉ.अंकित तिवारी विशेष प्रकाश डालकर इस विषय पर चिकित्सकों के अनुभवों को साझा करने के साथ परिचर्चा करेंगे। इस आयुष चिकित्सक सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तथा जिले के सभी बी.ए.एम.एस. चिकित्सक सदस्यों के अलावा हिमालया फार्मा बेंगलुरु के साइंटिफिक सर्विस मैनेजर डॉ.अंकित तिवारी, हिमालया फार्मा जेंड्रा डिविजन के रीजनल मैनेजर रमेश प्रसाद गुप्ता एवं फार्मा सेल्स ऑफिसर कमल धारिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपने आसपास के सभी आयुष चिकित्सकों को इस सम्मेलन की सुचना देने तथा सभी आयुष चिकित्सकों (बीएएमएस) को यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर संभाषा परिषद के इस विशेष चिकित्सक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है ।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 20 अगस्त गुरुवार को मध्यान्ह 1 बजे से होटल...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा