कोरबा । पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम रामपुर में 15 स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत रामपुर के सरपंच हेतराम नेटी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शाप्रा शाला परिवार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सरपंच हेतराम नेटी, सचिव राजनारायण धारी, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों के विशेष सहयोग से जनसेवा एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है। सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं युवा उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।





