Home / छत्तीसगढ़ / महानदी काम्प्लेक्स निहारीका में श्री शिव औषधालय के...

महानदी काम्प्लेक्स निहारीका में श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्वतंत्रता का अर्थ स्वछंदता नही -नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा

स्वतंत्रता का अर्थ अनुशासित एवं नियमयुक्त व्यवहार- नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

कोरबा – महानदी काम्प्लेक्स निहारीका में श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह महानदी काम्प्लेक्स परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम ध्वज का पूजन कर ध्वजारोहण समारोह के मुख्य अतिथि नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता की जय वंदेमातरम के उदघोष के साथ पूरा वातावरण राष्ट्रभक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं सुस्वास्थ्य की दृष्टि से स्वतंत्रता एवं स्वच्छंदता का अंतर समझाते हुये कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ स्वछंदता नही है वरन अनुशासित एवं नियमयुक्त कर्म है जो कि निरोगी जीवन हेतु अति आवश्यक है। स्वतंत्रता में दो शब्द “स्व” अर्थात स्वयँ “तंत्र” अर्थात नियम, प्रबंध युक्त व्यवस्था, मतलब आयुर्वेद शास्त्र में जो नियम बताये गये हैं उन नियमों का अनुपालन कर जीवन जीना ही स्वतंत्रता है न कि नियमों को तोड़कर जीने में। स्वछंदता नियंत्रणहीन व्यवहार है और स्वतंत्रता नियंत्रित नियमयुक्त व्यवहार। और नियंत्रित नियमयुक्त व्यवहार से ही सुस्वास्थ्य की प्राप्ति होगी औऱ जीवन निरोगी होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह का संचालन अपनी ऊर्जामयी वाणी में नेत्रनंदन साहू ने कीया। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन महानदी काम्प्लेक्स के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, महानदी काम्प्लेक्स के हरेंद्र साहू, विजेंद्र गुप्ता, फिरोज मेमन, विकास अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा, प्रतिभा शर्मा, डॉ.वागेश्वरी शर्मा, पवन मोदी, संतोष शर्मा, अनंत केजरीवाल, कैलाश अग्रवाल, नीलेश भोजासिया, रजत कर, विमल जैन, दीपक श्रीवास, विनोद शर्मा, प्रतीक मोदी, समीर श्रीवास, प्रमोद जांगड़े, सुधीर सक्सेना, नेत्रनंदन साहू, कुश गुप्ता, अश्विनी बुनकर, अरुण मानिकपुरी, कमल धारिया, देवबलि कुंभकार, कंवल चंद्रा, हिमांशु साहू, सुधा श्रीवास, सिद्धराम शाहनी, अनुराग कंवर, गुनगुन राठीया, शैल निषाद, पिंकी बरेठ, सहदेव यादव, दयांश नारायण शर्मा एवं हर्ष नारायण शर्मा के अलावा बड़ी संख्या मे व्यापारी बंधु एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

महानदी काम्प्लेक्स निहारीका में श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा जी...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा