स्वतंत्रता दिवस पर विधायक प्रेमचंद पटेल ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

कोरबा । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कोरबा । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का पावन अवसर है। उन्होंने नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि “आइए, हम सब मिलकर देश की शान बनाए रखें और हर दिल में देशभक्ति की पहचान बनाए रखें। आजादी के इस पावन पर्व पर भारत को और भी महान बनाने का संकल्प लें।”विधायक ने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज एवं देश के गौरव का सम्मान करते हुए स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने की अपील की।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!