कोरबा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और देशभक्ति को याद करने का अवसर देता है। यह दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए मिल-जुलकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों से देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि हमारा तिरंगा हर भारतीय के दिल में गर्व और सम्मान का प्रतीक बना रहे।





