कोरबा । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।कौशल श्रीवास ने कहा कि हम सभी मिलकर लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और राष्ट्र की प्रगति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





