कोरबा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों, पंचगण एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सरपंच संजय राज ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और गांव के विकास में योगदान देना चाहिए।उन्होंने ग्रामवासियों से एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा गांव के विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ग्राम पंचायत बोईदा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।इस अवसर पर सचिव संत मरकाम, उपसरपंच श्वेता दुश्यंत शर्मा, समस्त पंचगण एवं ग्राम पंचायत बोईदा की ओर से भी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।





